फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने रुद्रपुर से सितारगंज तक नहीं की विकास की घोषणा

विज्ञापन
नानकमत्ता में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ को सम्मानित करते गुरुद्वारा ? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज/नानकमत्ता/किच्छा। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री तराई के दौरे पर आए। उन्होंने रुद्रपुर से सितारगंज विधानसभा तक एक भी विकास की घोषणा नहीं की।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बेहड़ का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। जनता चुनाव में कांग्रेस को सत्ता सौंपकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। वहां पर प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, जिलानी अंसारी, कांता प्रसाद सागर, संदीप बावा, भुवन चंद्र भट्ट, मुख्त्यार अंसारी आदि थे। इधर, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, रामनगीना प्रसाद आदि ने भी उनका स्वागत किया। वहीं, बेहड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह और प्रबंधक रणजीत सिंह ने बेहड़ तथा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर को सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बेहड़ ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचकर डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह से भी आशीर्वाद लिया और सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इधर, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना के प्रतिष्ठान पर भी बेहड़ का स्वागत किया गया। वहां पर नवतेजपाल सिंह, डॉ. पवन राणा, जगजीत तनेजा, हरपाल सिंह, संदीप बावा, बलजीत सिंह, सतीश अरोड़ा आदि थे। इधर, किच्छा में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, बबलू चौधरी, जितेंद्र सिंह संधू, हाजी सरवर यार खान, आरिफ कुरैशी, अफजाल शेरी, जावेद मलिक, सोनू मलिक, ओम प्रकाश दुआ, जगरुप सिंह गोल्डी, राकेश खुराना आदि ने बेहड़ का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें