फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कारोबारी ने ग्राम प्रधान से की बदसलूकी

विज्ञापन
शक्तिफार्म में चौकी प्रभारी से वार्ता करते क्षेत्र के ग्राम प्रधान। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शाक्तिफार्म। एक नशा तस्कर ने ग्राम प्रधान के साथ गालीगलौज और बदसलूकी की। इसके विरोध में क्षेत्र के कई प्रधानों ने चौकी पहुंच पुलिस को शिकायतीपत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामसभा देवनगर के कई युवा स्मैक के आदी होते जा रहे हैं। इसके खिलाफ ग्राम प्रधान नारायण सरदार ने अभियान चला रखा है। आरोप है कि तीन नशेड़ियों का पीछा करते हुए वे नशा तस्कर के घर तक पहुंच गए। वहां पूछताछ करने पर तस्कर और उसके परिवार की महिलाएं गालीगलौज और हाथापाई पर उतर आईं। किसी तरह वे वहां से जान छुड़ाकर निकले। इसके बाद पिपलिया, तिलियापुर, गुरुग्राम, अरविंदनगर, राजनगर, टैगोरनगर एवं रूदपुर ग्रामसभा के प्रधानों के साथ पुलिस चौकी पहुंच चौकी प्रभारी संजीत कुमार यादव को तहरीर सौंपी। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कुशमोठ का नशा तस्कर पूर्व में भी स्मैक एवं शराब तस्करी में जेल जा चुका है। वहां प्रधान सुखदेव सिंह, विधान दास, प्रशांत मंडल, पंकज बासु, हरेंद्र डसीला, राकेश रस्तोगी, अशोक माली, विश्वनाथ विश्वास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें