फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने ठेकेदार को दी ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी

विज्ञापन
रुद्रपुर में सिडकुल ढाल पर शौचालय निर्माण का निरीक्षण करते मेयर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से विकास कार्यों में हीलाहवाली पर मेयर नाराज हो गए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता में कमी पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मेयर रामपाल सिंह सोमवार सुबह 10 बजे सिडकुल ढाल के पास ट्रांजिट कैंप में शौचालय निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। मेयर रामपाल ने मौके पर अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। मेयर ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई तो भुगतान रोकने की कार्रवाई भी की जाएगी। मेयर ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिडकुल ढाल पर सार्वजनिक शौचालय की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। जनहित को देखते हुए नगर निगम ने निर्माण कार्य का निर्णय लिया है। इसका लाभ सिडकुल में आने-जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही आस पास के लोगों को भी मिलेगा।
500 वर्ग फिट में 15 लाख से निर्माण
सिडकुल ढाल के पास ट्रांजिट कैंप में हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य 500 वर्ग फिट क्षेत्र में हो रहा है। 15 लाख की लागत से बन रहे शौचालय में दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था भी की जा रही है। निर्माण के बाद इसे निगम की ओर से ठेके पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें