फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में घुसा पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जाफरपुर में जलभराव के बीच प्रदर्शन करते दुकानदार। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। तेज बारिश के चलते नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नेशनल हाईवे-74 के किनारे स्थित कस्बा जाफरपुर में पानी की निकासी के नाले बंद होने से दिनेशपुर-जाफरपुर मार्ग में जलभराव हो गया और पानी दुकानों में घुस गया। इस पर भड़के दुकानदारों ने पानी में खड़े होकर लोनिवि और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना पर विधायक शिव अरोरा ने अपने प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर को मौके पर भेजा। इसके बाद लोनिवि के कर्मचारी और अधिकारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और बंद नालियों को खुलवाया।
दोपहर करीब तीन बजे जलस्तर कम होने पर व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें खोलीं।
प्रदर्शन में पूर्व प्रधान नरेश तपाली, हरदीप सिंह, मनोज सिंह, नबी अहमद, सपन कुमार, गोपाल मंडल, बबलू मंडल, रंजन आदि थे। उधर नगर में भी वार्ड सात, पांच और तीन के निचले इलाकों में जल जमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें