फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मी, कोरोना जांच की सैंपलिंग ठप

विज्ञापन
रुद्रपुर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देते एनएचएम कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मियों ने मंगलवार से दो सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से जिलेभर में कोरोना टीकाकरण, सैंपलिंग, कार्यालयों में डाटा एंट्री समेत स्वास्थ्य विभाग में चल रहे विभिन्न संचालित कार्यक्रमों से जुड़े कामकाज प्रभावित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि महामारी में उन्होंने कोरोना वारियर्स की भांति काम किया। इसके बावजूद उनकी मांगों की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मियों का शासन स्तर से लंबित ग्रेड वेतनमान का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाया जाए। साथ ही आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त कर कर्मियों को एनएचएम में समायोजित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान का लाभ दिया जाए। वहां पर चांद मियां, आमिर मेवाती, पूरन मल, मो. जावेद, मनोज आर्या, निधी शर्मा, डीएस भंडारी, गोपाल आर्या, संजय पांडेय, उमेश पाल, पंकज गुंसाई, प्रदीप महर, विष्णु श्रीवास्तव, भूमि कार्की,दशमेश कौर, नंदलाल, जानकी गुणवंत, उमेश जोशी,नवीन पांडेय, सुनीत सती, अनिल जोशी, तौफीक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें