प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अंकुर कुमार अग्रवाल विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री मनोज चंद्रा, संगठन मंत्री नीरज सैनी, कोषाध्यक्ष शुभम वर्मा बने। कुल 723 मतदाताओं में से 705 ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया।
वरिष्ठ चुनाव अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी छावड़ा की अध्यक्षता, मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यवान गर्ग, अनिल खुलासा, चुनाव अधिकारी अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, कौशर अली की देखरेख में मंगलवार को मोहल्ला टांडा बंजारा स्थित रामलीला मैदान सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चुनाव हुआ।
दोपहर तीन बजे से वोटों की गिनती शुरू की गई। प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी छाबड़ा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अंकुर कुमार अग्रवाल 371 मत पाकर विजयी रहे जबकि इसी पद पर रवि चौधरी को 325 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार को 367, जबकि गुलवेज खान को 252 और फिरोज आलम को 70 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर शुभम वर्मा को 386, शिवम गुप्ता को 302 वोट मिले।
संगठन मंत्री पद पर नीरज सैनी को 352, शालू अग्रवाल को 334 मत पड़े। महामंत्री पद पर विजयी रहे मनोज चंद्रा को 318 मत, जबकि राजेश दिवाकर को 262 मत व नईम को 110 मत पड़े। अध्यक्ष पर नौ वोट, उपाध्यक्ष पर 16, महामंत्री पर 13, संगठन मंत्री पर 16, कोषाध्यक्ष पर 14 वोट रद्द किए गए।
चुनाव अधिकारियों व नगरवासियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी। वहीं चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने मतदान केंद्र में पुलिस बल के साथ नजर रखी। अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने सभी व्यापारियों के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। शिवकुमार गुप्ता,अनुज कंसल, सर्वेश गोयल, मनोज बंसल, अनिल गुप्ता, राजीव सैनी, अजय गुप्ता, एड. प्रेम सिंह सागर, विशेष सागर, विपिन अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, धर्मेन्द्र सैनी, सुदामा लाल चंद्रा, अरविंद सैनी, रितु अग्रवाल, शालू अग्रवाल, अजीमुद्दीन, मो. रफी आदि ने विजेताओं को बधाई दी।
शुभम।- फोटो : KASHIPUR
मनोज चंद्रा।- फोटो : KASHIPUR
पवन कुमार।- फोटो : KASHIPUR
अकुंर कुमार अग्रवाल।- फोटो : KASHIPUR
नीरज सैनी।- फोटो : KASHIPUR