फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के जख्मों पर आश्वासनों का मरहम

विज्ञापन
राधा। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कल्याणी नदी का उफान शांत होने के दो दिन बाद भी कई प्रभावितों तक मदद नहीं पहुंच सकी है। कई लोगों के तो कपड़े, बिस्तर और बर्तन तक पानी में बह गए, लेकिन राहत नहीं मिलने की वजह से वे खासे परेशान हैं। आपदा में मिले जख्मों पर केवल आश्वासनों का ही मरहम लग सका है।
विज्ञापन

इसके चलते लोगों में दर्द और गुस्सा है। उनका कहना है कि आपदा ने सब कुछ तबाह करके रख दिया है। अब जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की जद्दोजहद की जा रही है, लेकिन खाली जेब और बिना सामान कैसे जिंदगी पटरी पर आ सकती है। कहा कि प्रशासन को प्रभावितों के लिए भोजन के साथ ही कपड़े, बर्तन और बिस्तर का इंतजाम करना चाहिए।
- पूरा मकान पानी में डूब गया था और वहां रखी खाद्य सामग्री पानी में भीगकर सड़ गई। कपड़े सहित अन्य सामान पानी में बह गए। अब खाने के लाले पड़ गए हैं। मकान साफ कर लिया है और कपड़े, भोजन की समस्या बनी हुई है। -मिथिलेश देवी, शिवनगर
विज्ञापन

- उनके मकान की टिनशेड बह गई और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अनाज, कपड़े और बिस्तर भी भीगकर खराब हो गए हैं। अब सिर छिपाने के लिए छत बनवाएं या कपड़े, या फिर भोजन के इंतजाम के लिए भागदौड़ करें। -कमलेश देवी, जगतपुरा
- कल्याणी नदी में आए पानी के मकान में भरने से वे किसी तरह जान बचाकर भागे थे। पानी मकान क्षतिग्रस्त हो गया और सामान भी खराब हो गया। अभी वे पड़ोसियों के मकान में शरण लिए हैं। आपदा ने बड़ा जख्म दिया है। -हरदेई, शिवनगर
- काफी सामान बर्बाद हो गया है। कपड़ों के साथ बिस्तर और बर्तन भी पानी में बह गए। अभी खाने की दिक्क्तों से जूझ रहे हैं। पानी के साथ आई गाद घरों में है। प्रशासन को प्रभावितों की तत्काल मदद करनी चाहिए। -राधा देवी, जगतपुरा
फलों पर टूट पड़े आपदा प्रभावित
रुद्रपुर। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ ही समाजसेवी और राजनैतिक दलों के लोग भी आगे आ रहे हैं और भोजन, पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को जगतपुरा में बहस्पति मंदिर के पास हुए धरना प्रदर्शन के बाद कुछ समाजसेवियों ने प्रभावितों के लिए केले, सेब आदि फलों की व्यवस्था की। फलों का वितरण होता देख प्रभावित लोग उसे पाने के लिए टूट पड़े। इसके बाद वहां लोगों के लिए समाजसेवियों ने भोजन और बोतलबंद पानी की व्यवस्था कराई। प्रभावितों ने मदद करने वाले लोगों का आभार जताया। संवाद
एसडीआरएफ ने बांटा प्रभावितों को भोजन
रुद्रपुर। एसडीआरएफ की ओर से ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप में आपदा से प्रभावित लोगों के लिए शिविर लगाया। इसमें प्रभावित लोगों को भोजन देने के साथ ही चिकित्सा सुविधा भी दी गई। आईजी (एसडीआरएफ) पुष्पक ज्योति, सेनानायक नवनीत सिंह भुल्लर ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में करीब 1500 लोगों को भोजन के साथ ही प्राथमिक इलाज दिया गया। वहां पर सहायक सेनानायक कमल सिंह पवार, इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह परवाल, बालम सिंह बजेली, अर्जुन सिंह आदि रहे। संवाद

हरदेई।- फोटो : RUDRAPUR

कमलेश देवी।- फोटो : RUDRAPUR

मिथिलेश देवी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के जगतपुरा में केले लेने के लिए मशक्कत करते प्रभावित।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें