फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के लिए एसपी से मिला केडीएफ का शिष्ठमंडल

विज्ञापन
काशीपुर में एसपी को शहर की समस्याओं से अवगत करते केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
ट्रैफिक में बाधित अतिक्रमण हटाने, व्यवस्थित पार्किंग, ई-रिक्शाओं के बेतरतीब संचालन जैसे तमाम मुद्दों को लेकर काशीपुर डेवलपमेंट फोरम का एक शिष्टमंडल एसपी से मिला। एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर इन पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर जल्द ही मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की समस्याओं को लेकर काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के पदाधिकारी सोमवार को एसपी चंद्रमोहन सिंह से उनके कार्यालय में मिले। फोरम के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने काशीपुर के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इससे मुख्य बाजार का मार्ग संकरा हो गया है। एसपी चंद्रमोहन ने इस संबंध में संयुक्त मजिस्ट्रेट से चर्चा कर अभियान शुरू कराने की बात कही।
उन्होंने एसपी से मुख्य मार्ग का ट्रैफिक वनवे करने, मुख्य बाजार में कारों और ई-रिक्शाओं का संचालन प्रतिबंधित किए जाने का भी सुझाव दिया। कहा कि बाजार में वाहनों के कारण जाम की स्थिति न बने, इसके लिए रामलीला जैसे किसी अन्य स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

घई ने कहा कि अक्सर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराने में पारदर्शिता होनी चाहिए। शिष्ठमंडल में विनित रावल, राजीव परनामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें