फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली बस्ती के पास ढेला नदी पर बनेगा स्थायी तटबंध

विज्ञापन
ढेला नदी के किनारे निरीक्षण करते विधायक व एसडीएम। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काली बस्ती के पास ढेला नदी पर बनेगा स्थायी तटबंध
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, सिंचाई विभाग प्रस्ताव बनाकर भेजेगा जिला मुख्यालय
काशीपुर। काली बस्ती के पास ढेला नदी पर स्थायी तटबंध बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे विधायक हरभजन सिंह चीमा ने यह घोषणा की।
बृहस्पतिवार शाम विधायक चीमा एसडीएम आकांक्षा वर्मा, तहसीलदार पूनम पंत सहित कई अधिकारियों के साथ काली और ढेला बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने यहां लोगों का हाल जाना। प्रशासन की टीम ने नुकसान का आकलन किया। इस दौरान लोगों ने शिकायत करते हुए विधायक से कहा कि हर साल उन्हें बारिश के दौरान डर लगा रहता है कि वह बह न जाएं। उन्हें इस समस्या से स्थायी निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की शिकायत सुनने के बाद विधायक ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। विधायक ने बताया कि ढेला और काली बस्ती के लोग गरीब हैं। इन लोगों के डर को समाप्त करने के लिए यहां पर स्थायी तटबंध बनाया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारी प्रस्ताव तैयार करेंगे और वह प्रस्ताव जिला मुख्यालय से पास कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें