फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं, कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में एसएसआई का घेराव करतीं महिलाएं। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला भौना इस्लामनगर क्षेत्र में शराब और स्मैक के कारोबार से नाराज महिलाओं ने हंगामा कर एसएसआई विक्रम सिंह धामी का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इस दौरान महिलाओं ने नशे के कारोबारियों और पुलिस के बीच सांठगांठ होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला भौना इस्लामनगर क्षेत्र की महिलाएं जुलूस के रूप में मुख्य मार्ग होते हुए कोतवाली पहुंची। उन्होंने प्रदर्शन कर कोतवाली में मौजूद एसएसआई विक्रम सिंह धामी का घेराव किया। उन्हें तहरीर सौंपकर महिलाओं ने कहा कि शराब, स्मैक और अन्य नशीली वस्तुओं की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। पुलिस हाथ पे हाथ रखे बैठी है। महिलाओं ने जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
महिलाओं ने कहा कि भौना इस्लामनगर क्षेत्र में युवा वर्ग नशे की चपेट आ गया है। शराब पीकर लोग घरों में मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया। वहां सभासद राजदीप तिवारी, लक्ष्मी, कमलेश, ज्योति, मालती देवी, प्रवेती, आशा,रेखा, मीना, बब्बू राम सागर, बदलू, इंद्रजीत सिंह बंटी, कमलदास आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें