फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोट करने की मांग को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्या डा. कमला चंयाल को ज्ञापन देते विद्यार्थी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने की मांग के लिए विद्यार्थियों ने हंगामा कर कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को राजकीय पीजी कॉलेज के विद्यालय के प्रशासनिक दफ्तर पहुंचे। उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन

उसके बाद प्राचार्या डॉ. कमला चन्याल को कुमाऊं विवि परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कराने, प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने की मांग की। मांग पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां छात्र संघ अध्यक्ष मयंक कुमार, उपाध्यक्ष अभियषेक यादव, रितिक यादव, पूजा, मनीष डोगरा, दीपक, किरन, नितिंजय, सलविंदर, वंश, कुलवंत कौर आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें