फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की सीएचसी में शिकायत नहीं सुनने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
बाजपुर सीएचसी में घटना से गुस्साई आशाएं। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
प्रसव के कुछ दिनों बाद महिला के रक्तस्राव होने पर महिला डॉक्टर की ओर से शिकायत नहीं सुनने से गुस्साईं आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान महिला डॉक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिला डॉक्टर ने उनके ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

17 अगस्त को गांव लखनपुर निवासी एक महिला का प्रसव सीएचसी में कराया गया था। कुछ दिनों के बाद महिला को रक्तस्राव होने लगा। मंगलवार को महिला अपने परिजनों के साथ शिकायत करने सीएचसी पहुंची। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने शिकायत सुनने से इनकार कर दिया जिस पर हंगामा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
मौके पर रीता कश्यप, अन्नू, ज्योति, सुमन सैनी, गीता, पूजा शर्मा, सरोज, जगवती, शोभा, शीला कौर आदि थे। इधर उत्तराखंड हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रांतीय उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने बताया कि सीएचसी के एक कर्मचारी ने भी आशा कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की है। उन्होंने महिला डॉक्टर पर आशाओं के प्रति संतोषजनक व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया है। सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक व्यक्ति शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। उसका मेडिकल कराकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। महिला डॉक्टर मधु माथुर ने बताया कि उनकी ओर से किसी के साथ अभद्रता नहीं की गई है। सीएचसी में सीसीटीवी लगे हैं। पड़ताल की जा सकती है। महिला के प्रसव के दौरान वह अवकाश पर थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें