फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के पौटा डैम में मिला बालक वीर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। देवहा नदी के किनारे भैंस चराने गए बालक को मगरमच्छ के पानी में खींचकर ले जाने की घटना के तीसरे दिन यूपी के अमरिया क्षेत्र में पौटा डैम से उसका शव बरामद हुआ। यूपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत भेज दिया। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बीते रविवार की शाम को यूपी सीमा से सटे गांव मेहरबान नगर की मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र वीर सिंह देवहा नदी किनारे भैंस चरा रहा था। भैंस के नदी में घुसने पर वीर उसे बाहर लाने के लिए नदी में चला गया था जहां एक मगरमच्छ ने उसे पानी के भीतर खींच लिया था। ग्रामीणों ने जाल डालकर एक मगरमच्छ को बाहर निकाला था लेकिन जांच में उस मगरमच्छ के पेट में कोई मानव अंश नहीं मिला था। वहीं लाठी-डंडों के वार से घायल मगरमच्छ ने बाद में दम तोड़ दिया था।
इधर, मंगलवार को परिजन और ग्रामीण देवहा नदी में बालक की खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच, यूपी के अमरिया क्षेत्र के धुंधरी गांव के पास पौटा डैम में ग्रामीणों को बालक का शव फंसा दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और अमरिया थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने बालक के शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त वीर सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत भेज दिया। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बालक का एक पैर और एक हाथ मगरमच्छ ने खाया है।
विज्ञापन

मगरमच्छ की मौत के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज
खटीमा। वन विभाग ने मगरमच्छ की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खटीमा वन क्षेत्र के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि मगरमच्छ की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। मगरमच्छ शेड्यूूल-1 की श्रेणी में आता है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें