फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाई के दोस्त ने किशोरी से तीन साल किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की देता था धमकी; गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 12:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जसपुर में नाबालिग युवती के साथ तीन वर्षों से बहला फुसला कर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

जसपुर में नाबालिग युवती के साथ तीन वर्षों से बहला फुसला कर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई की गांव के ही निवासी दूसरे समुदाय के युवक से दोस्ती थी। उस समय उसकी आयु 15 वर्ष की थी। एक दिन वह घर पर अकेली थी, युवक ने बहला फुसलाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना ली।

विज्ञापन


किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकी देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने इज्जत की खातिर अपने घरवालों को कुछ नहीं बताया। उसने आरोप लगाया कि 28 अगस्त को उसके बुलाने पर वह नहीं गई। युवक रात में उसके घर में घुस आया और जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने लगा। शोर मचाने पर घर वाले जाग गए। तब उसने अपने परिवार के सदस्यों को पूरी घटना बताई।

ये पढ़ें- Uttarakhand News: शिक्षक के अश्लील मैसेज भेजने पर छात्रा ने खाया जहर, करतूत जानकर रह जाएंगे हैरान; केस दर्ज

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 5/6 पोक्सो, 376 , 331(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस चौकी सूत मिल प्रभारी धीरज टम्टा ने बीती रात कहीं जाने की फिराक में सूत मिल तिराहे पर खड़े आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें