फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: शिक्षक के अश्लील मैसेज भेजने पर छात्रा ने खाया जहर, करतूत जानकर रह जाएंगे हैरान; केस दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 11:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जसपुर में शिक्षक के अश्लील मैसेज भेजने पर छात्रा ने परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया। छात्रा को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर में शिक्षक के अश्लील मैसेज भेजने पर छात्रा ने परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया। छात्रा को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर शिक्षक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ठाकुरद्वारा के ग्राम दारापुर मदारपुर गांव निवासी यामीन मलिक वहीं के एक प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षक है। आरोप है कि वह छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहा था। बदनामी के डर से छात्रा ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इससे आरोपी का हौसला बढ़ गया। इस बीच शिक्षक ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे, तो छात्रा सदमे की हालत में पहुंच गई और जहर गटक लिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kashipur News: घात लगाकर बैठे युवकों ने 12वीं के छात्र को चाकू मारा, परिजनों ने सौंपी तहरीर; जांच में पुलिस
विज्ञापन


करतूत की जानकारी मिलने पर निदेशक ने आरोपी को नौकरी से निकाला
परिजन उसे उपचार के लिए डॉ. एमपी सिंह नर्सिंग होम लेकर आए। यहां छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इस दौरान परिजनों ने प्रशिक्षण केंद्र पहुंच कर प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक को शिक्षक की करतूत की जानकारी दी। निदेशक ने तत्काल शिक्षक को नौकरी से निकाल दिया। वहीं, छात्रा के भाई ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ एवं अश्लील मैसेज भेजने पर ठाकुरद्वारा कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें