फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: घर का चिराग बुझाकर...रौनक बहा ले गई सीजन की पहली बारिश, भाई-बहन की मौत से गांव में पसरा मातम

Tue, 25 Jun 2024 01:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सोमवार सुबह सीजन की पहली बारिश में खेत में रोपाई के दौरान बिजली गिरने से उन्होंने बेटे के रूप में अपने घर के चिराग को तो खोया ही, इकलौती बेटी की मौत से उनके परिवार की रौनक भी चली गई। दोनों बच्चों की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर किसान की तरह राणा परिवार भी बारिश का इंतजार कर रहा था। इंतजार खत्म होने पर उनकी बदकिस्मती से भेंट हो जाएगी। सोमवार सुबह सीजन की पहली बारिश में खेत में रोपाई के दौरान बिजली गिरने से उन्होंने बेटे के रूप में अपने घर के चिराग को तो खोया ही, इकलौती बेटी की मौत से उनके परिवार की रौनक भी चली गई। दोनों बच्चों की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की सुनसानी को चीरता मां का करुण क्रंदन लोगों को रुला रहा है।

परिजनों ने बताया कि लंबे समय से इंतजार के बाद भी बारिश न होने के कारण सैजना निवासी गोविंद सिंह ने अपने खेतों में धान की रोपाई शुरू की थी। रविवार रात को उनके परिवार ने खेतों में ट्यूबवेल से पानी भरा था ताकि सोमवार सुबह धान की रोपाई कर सकें। सुबह गोविंद अपनी मां संक्रांति देवी, बहन सुहावनी और भाई सुमित के साथ खेत मे धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक बारिश हुई तो उनके चेहरे खिले ही थे कि अचानक बिजली गिरने से सुहावनी और सुमित बुरी तरह झुलस गए। गोविंद ने बताया कि इस वर्ष सुहावनी का विवाह करने की तैयारी थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने बताया कि सुमित मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों और एक बहन में चौथे नंबर का था, जबकि सुहावनी दूसरे नंबर की थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- दर्दनाक: बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, खेत में धान की रोपाई कर रहे थे दोनों; परिवार में मचा कोहराम

मौत को सामने देख सहम गया गोविंद
सुहावनी और सुमित के बड़े भाई गोविंद ने बताया कि खेत में बिजली गिरने के दौरान तेज धमाका हुआ। इससे वह और उनकी मां दूर जा गिरे। अचानक हुए हादसे से वे संभले ही थे कि खेत में भाई-बहन को अचेत देख सहम गए। कुछ देर तो वह और उनकी मां बदहवास रहे। चेतना लौटी तो लोगों को मदद के लिए पुकारने लगे। कुछ देर बाद उनकी चीखपुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। 

जिसने भी दुखद घटना के बारे में सुना, वह अस्पताल पहुंचा

विज्ञापन

भाई-बहन की मौत की दुखद घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोग परिजनों को सांत्वना देते नजर आए। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नंदन खड़ायत, दान सिंह राणा, रमेश राणा, विमला बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, रमेश राणा, डॉ.नवीन भट्ट, सतीश गोयल, मनोज वाधवा, रमेश जोशी आदि थे।

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने तथा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

खटीमा में दो साल पहले भी बिजली गिरने से हुई थी महिला की मौत

विज्ञापन

खटीमा में लगभग दो साल पहले भी बिजली गिरने से नदन्ना निवासी नरगेस देवी की मौत हो गई थी। तब हादसे में नदन्ना निवासी प्रियांशी राणा, निशा राणा और श्रीपुर बिचवा निवासी कौशल्या देवी घायल हो गई थीं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें