फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नेता प्रतिपक्ष के बाजपुर कैंप कार्यालय के टूटे ताले, 27 हजार की नकदी चोरी

Tue, 22 Oct 2024 06:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर

सार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बाजपुर स्थित कैंप कार्यालय का ताला तोड़कर चोर 27 हजार नकदी, दस्तावेज सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआई को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बाजपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बाजपुर स्थित कैंप कार्यालय का ताला तोड़कर चोर 27 हजार नकदी, दस्तावेज सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआई को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का वार्ड नंबर 11 भौना कॉलोनी में स्थित कैंप कार्यालय को बंद कर कार्यालय प्रभारी अभिषेक तिवारी 20 अक्तूबर शाम को गया था। 21 अक्तूबर को नैनीताल में जन आक्रोश रैली होने के कारण कार्यालय बंद रहा।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह अभिषेक तिवारी कैंप कार्यालय पहुंचे तो देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है और अंदर कमरे में सामान बिखरा है। दराज से करीब 27 हजार रुपये की नकदी गायब थी।

इसके अलावा मंदिर के पास तांबे सहित अन्य धातु का पूजा सामान, एसी की वायर भी गायब था। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी यशपाल आर्य को दी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष के कैंप कार्यालय पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। वहीं घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने कांगेस नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग की अगुवाई में कोतवाली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसआई देवेंद्र मनराल को तहरीर सौंपी। सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

 

कार्यालय से पहले भी हो चुकी है चोरियां
नगराध्यक्ष गर्ग ने बताया कि कार्यालय से पहले भी छुटपुट चोरियां हुई हैं जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। कहा कि तीन दिन में घटना का खुलासा नहीं होने पर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहां विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, ब्लाॅक अध्यक्ष पवन शर्मा, रजनीत सोनू, रेशम यादव, जैदी खान, तनवीर खान आदि मौजूद रहे।

 

बाजपुर में देर रात तक पुलिस अमला था मुस्तैद

विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा कोतवाली में सोमवार देर रात डेढ़ बजे तक सर्किल मीटिंग के लिए डेरा डाले हुए थे। चोरों ने नेता प्रतिपक्ष के कैंप कार्यालय को खंगाला लिया। क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को लेकर आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें