पुलिस ने 7.703 किलो गांजे साथ दो महिलाओं सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं बिहार से गांजा लेकर उसे गिरफ्तार तीसरे अभियुक्त को बेचने आई थी। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम एसआई होशियार सिंह पुलिस और एसओजी के साथ गश्त करते हुए काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास पहुंचे थे। इसी बीच रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति और दो महिलाएं आती दिखाई दीं। एसआई ने उन्हें रोककर रेलवे ट्रैक से आने का कारण पूछा तो तीनों सकपका गए। उन्होंने अपना नाम सोनू साहनी निवासी शेट्टी काॅलोनी थाना बिलासपुर रामपुर और पूजा और सविता यादव निवासी गांधी चौक थाना मोफासिल जिला छपरा बिहार बताया। तलाशी लेने पर सोनू के कब्जे से 3.284 किलो, पूजा से 2.132 कि और सविता के पास से 2.287 किलो गांजा बरामद हुआ। महिलाओं ने बताया कि वे सोनू की मां ललिता के कहने पर गांजा लेकर रुद्रपुर आई थीं। ये गांजा उन्होंने अपने छपरा स्थित घर पर तैयार किया था और इसे सोनू साहनी को बेचना था। सोनू ने बताया कि वह रुद्रपुर और बिलासपुर में गांजा बेचता है। पुलिस ने सोनू की मां ललिता को भी अभियुक्त बनाया है। 32 सौ रुपये और रेल क टिकट मिले पुलिस को सोनू के पास से 200 रुपये, पूजा के पास से दो हजार रुपये और सविता के पास से एक हजार रुपये मिले। इसके अलावा दोनों महिलाओं के पास से बिहार से रुद्रपुर तक का रेल टिकट भी बरामद हुआ। ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: दंपती को मजदूरी दिलाने के लिए थाने में धरने पर बैठ गए माननीय, फिर ऐसे दिलाया न्याय तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी