फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा हो गई नगर निगम की कांपैक्टर मशीन

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम में कॉम्पेक्टर मशीन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम में नये उपकरण और मशीनें खरीदी जाती हैं जो कुछ दिन तो ठीक काम करती हैं, लेकिन तकनीकी खराबी आने पर सुधारने के बजाय उसे कबाड़ बना दिया जाता है। यही हाल है कूड़े की कांपैक्टर मशीन का।
विज्ञापन

बेकार प्लास्टिक के समुचित उपयोग के लिए कांपैक्टर मशीन निगम परिसर मेें लगाई गई थी। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये थी। शुरुआती दिनों में तो मशीन सही चली, लेकिन एक साल से तकनीकी खराबी की वजह से डंप पड़ी है। इससे पॉलीथिन और प्लास्टिक बोतलों को कांपैक्ट करने का कार्य प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि एमएनए विशाल मिश्र के निर्देश पर मशीन का निरीक्षण किया गया है। मशीन को फिर से कार्य में लगाने की योजना है। बागेश्वर से एक विशेषज्ञ को बुलाया गया था। जल्द ही मशीन संचालित हो जाएगी, जिससे पॉलीथिन और प्लास्टिक बोतल को कांपैक्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें