फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को छह और कांग्रेस को मिली एक सीट

विज्ञापन
गोविंद मंडल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जिला योजना समिति के 10 सदस्यों के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव हुए। इनमें छह भाजपा, एक कांग्रेस और तीन सदस्य निर्दलीय हैं। रुद्रपुर नगर निगम से भाजपा के दो और कांग्रेस का एक पार्षद विजयी रहा, जबकि काशीपुर के चार पदों में से भाजपा के तीन और एक निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के लिए सुबह आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक रुद्रपुर नगर निगम और जिला पंचायत में बनाए गए बूथों पर मतदान हुआ। 45 पार्षदों और सभासदों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया, जबकि दो अनुपस्थित रहे। चुनाव के दौरान नगर निगम और जिला पंचायत परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम परिणाम घोषित किए गए।
रुद्रपुर नगर निगम के विजेता रहे पार्षद सुशील चौहान और प्रमोद शर्मा को 26-26 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के पार्षद मोहन खेड़ा 25 वोटों के साथ विजयी रहे। नगर निगम काशीपुर से अनिल चौहान (निर्दलीय), दीपक कांडपाल (भाजपा), मनोज कुमार जग्गा (भाजपा) और संदीप सिंह (भाजपा) विजयी रहे। दिनेशपुर नगर पंचायत के विजेता सभासद गोविंद मंडल (भाजपा) ने 26 वोट हासिल किए।
विज्ञापन

जसपुर नगर पालिका से सभासद सुभाष शर्मा (निर्दलीय) जीते। सितारगंज नगर पालिका के निर्दलीय सभासद प्रमोद सिंह रावत (निर्दलीय) विजयी रहे। सभी विजेताओं को प्रमाण दिए गए। जिला योजना समिति के चुने गए ये सदस्य अब जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही अपने वार्ड से संबंधित कार्यों के प्रस्ताव बोर्ड में पारित कर सकते हैं।

प्रमोद शर्मा।- फोटो : RUDRAPUR

सुशील चौहान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें