फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से मनाई युद्ध सम्मान दिवस की 50वीं वर्षगांठ

विज्ञापन
खटीमा में सीडीएस बिपिन रावत एवं अन्य सैन्य कर्मी व रेजीमेंट के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते 17-? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। 17-कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने युद्ध सम्मान दिवस भदुरिया की 50वीं वर्षगांठ सादगी से मनाई। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सैन्य कर्मियों सहित 1971 में बांग्लादेश युद्ध में रेजीमेंट के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अमाऊं स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में ऑनरेरी कै. मोहन चंद्रा, राजेंद्र सिंह एवं सूबेदार मदन सिंह ने बांग्लादेश युद्ध के समय की यादें साझा कीं। कहा कि 17-कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने युद्ध के दौरान 1971 में बांग्लादेश में भदुरिया रोड पर कब्जा कर लिया था जिसमें रेजीमेंट के कई जवान शहीद हो गए थे। तब से 17 कुमाऊं रेजीमेंट इस दिन को युद्ध सम्मान दिवस भदुरिया के रूप में मनाती है।
वहां ऑनरेरी कै. निर्मल सिंह, सूबेदार खड़क सिंह, नरेंद्र सिंह, ललित चंद, हवलदार कल्याण चंद, भूपाल कलौनी, हयात सिंह, चंद्र सिंह, बृजेश चंद, राम सिंह, दीपक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें