फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: नमाज पढ़ने जा रहे युवक के साथ मारपीट...छुरी से सिर पर किया वार, घायल अस्पताल में भर्ती; जानें वजह

Sat, 13 Apr 2024 01:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में प्रतिबंधित पशु काटने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि ईद की नमाज पढ़ने जा रहे युवक के साथ चार लोगों ने मारपीट की और छुरे से सिर पर वार कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन
नमाज पढ़ने जा रहे युवक के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लंबाखेड़ा गांव में प्रतिबंधित पशु काटने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि ईद की नमाज पढ़ने जा रहे युवक के साथ चार लोगों ने मारपीट की और छुरे से सिर पर वार कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली में दी तहरीर में लंबाखेड़ा निवासी सरफराज अहमद ने कहा है कि गांव के रहने वाले चार लोग खेतों से प्रतिबंधित पशु पकड़कर लाते हैं और उसको काटते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह नमाज पढ़ने जा रहा था। इस दौरान उक्त लोग एक घर पर प्रतिबंधित पशु काट रहे थे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। छुरे से किए वार से उसके सिर पर गहरा जख्म हो गया और कान से भी खून बहने लगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: फरार आरोपी सतनाम सिंह लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार, SIT और पुलिस टीम को मिली सफलता
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से वह नमाज पढ़ने नहीं जा सका। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिली है और जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें