फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि

Sat, 13 Apr 2024 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
नवरात्र में मां भगवती की पूजा- अर्चना करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
काशीपुर। नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को मां भगवती के चौथे स्वरूप कुष्मांडा माता की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शुक्रवार को जगह-जगह मां भगवती के भजनों के साथ महिलाओं ने कीर्तन किए।
विज्ञापन

श्री बाल सुंदरी देवी मंदिर में पहले नवरात्र से ही विशेष अनुष्ठान चल रहे हैं। इसके अलावा माता मनसा देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, शीतला माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। श्री बाल सुंदरी मंदिर के मुख्य पुजारी विकास अग्निहोत्री ने कहा कि नवरात्र में माता भगवती की पूजा-अर्चना करने का परम फल मिलता है। भक्तों की मनोकामना पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें