फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारीगर की संदिग्ध हालातों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। अमाऊं में खाना पकाने आए बीसलपुर के कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह आपातकालीन 108 सेवा को सूचना मिली कि अमाऊं में राजमार्ग किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा ने युवक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉ. प्रशांत ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने युवक की जेब की तलाशी ली तो उसके पास से एक आधार कार्ड मिला। इस पर उत्तर प्रदेश पीलीभीत बीसलपुर मोहल्ला हबीबउल्ला खां निवासी रघुवीर (44) पुत्र ख्याली राम दर्ज था। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अमाऊं के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता है। बृहस्पतिवार को एक समारोह में खाना बना रहा था। एसआई विजय बोहरा ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड पर दर्ज नाम, पते पर संपर्क कर इसकी सूचना परिजनों को दी।
इसके बाद परिजन अस्पताल आ पहुंचे। एसआई बोहरा ने बताया कि परिजनों ने मृतक की शिनाख्त रघुवीर के रूप में की। मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि उसके पति कारीगरी का काम करते थे। अमाऊं में भंडारा कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए आए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें