फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : 18 से अधिक आयु के टीकाकरण के लक्ष्य में 33 हजार लोग और शामिल

Thu, 31 Mar 2022 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी

सार

बढ़े युवा मतदाताओं की संख्या को स्वास्थ्य विभाग ने अपने टीकाकरण के लक्ष्य में भी शामिल कर लिया है। इससे यह संख्या बढ़कर 14 लाख 33 हजार 188 हो गई है। लक्ष्य बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के 14 लाख 703 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है।
विज्ञापन
Amarujala Abhiyan Health in Us Nagar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधम सिंह नगर जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य बढ़ गया है। अब जिले में कुल 14 लाख 33 हजार 188 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए ऊधम सिंह नगर जिले में कुल 13 लाख 99 हजार 473 चिह्नित किए गए थे लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में मतदाता सूची में 18 साल के लोगों की संख्या करीब 33 हजार 715 अधिक निकली।

विज्ञापन


बढ़े युवा मतदाताओं की संख्या को स्वास्थ्य विभाग ने अपने टीकाकरण के लक्ष्य में भी शामिल कर लिया है। इससे यह संख्या बढ़कर 14 लाख 33 हजार 188 हो गई है। लक्ष्य बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के 14 लाख 703 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने बताया कि जिले में सभी आयु वर्ग का टीकाकरण तेजी से चल रहा है। 18 से अधिक उम्र के करीब 97 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

सितारगंज में 8.60 प्रतिशत बच्चों का हुआ टीकाकरण
सितारगंज। टीकाकरण के बाद अब लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 97.22 लोगों ने टीके लगवा लिए हैं, जबकि 12 से 14 वर्ष के बच्चों का लक्ष्य 8.60 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। इसके लिए चार अप्रैल से स्कूलों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सितारगंज में 18-45 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण अभियान में रखे गए लक्ष्य में 97.22 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 15-17 आयु वर्ग के किशोरों में 56 फीसदी का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 12-14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण लक्ष्य में अभी सिर्फ 8.60 फीसदी बच्चों को ही टीके लगे हैं।

कोरोना से आर्थिक, समाजिक रूप से क्षति पहुंची है, लेकिन अब टीकाकरण के बाद पहले से अधिक सुरक्षित हैं और अपने काम को बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं। टीकाकरण से किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। सभी लोग खुद व अपने बच्चों को टीका लगवाएं। ताकि, कोरोना जैसी महामारी फिर न पनपे। -सुखवंत कौर, शिक्षिका स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, सितारगंज।

मैने टीका लगवाया और बच्चों के भी टीके लगवाए हैं। टीके से शरीर में इम्युनिटी बढ़ रही है। कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। कोरोना से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोरोना से बचाव को टीकाकरण बेहद जरुरी है। सभी लोग अपने-अपने सेंटरों पर टीकाकरण कराएं और बच्चों को भी टीके लगवाएं। -अनुपमा दुबे, शिक्षिका स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, सितारगंज।

दो महीने पहले को-वैक्सीन का टीका लगवाया। टीके के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ी है। स्टैमिना मजबूत होता है। कोरोना वैक्सीन लगवानी बहुत जरूरी है। बाहरी शहरों को आने-जाने और स्कूल में पढ़ने के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। ताकि कोरोना को अब पैर पसारने का मौका न मिल सके। -तरनदीप कौर छात्रा।

आठ जनवरी को को-वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद से इम्युनिटी में इजाफा हुआ है। अब स्कूल में साथियों के साथ बैठकर पढ़ने में असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। टीकाकरण के बाद कोरोना से लड़ने की क्षमता बढ़ गई है। अब सिर्फ पढ़ाई पर फोकस है। वैक्सीन से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। -मोहिद अली, छात्र।

-अब क्षेत्र में कोरोना का एक भी मामला नहीं है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपलिंग करा रहे हैं। करीब 34 चयनित स्थलों पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। चार अप्रैल से स्कूलों में तेजी के साथ टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभी तक क्षेत्र में लक्ष्य के सापेक्ष 97 फीसदी लोगों को टीकाकरण हो चुका है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के प्रयास जारी हैं। -डॉ. राजेश आर्या, चिकित्साधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें