फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima Crime: मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज; जानें मामला

Sat, 13 Jul 2024 11:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा विकासखंड के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा विकासखंड के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह घर पहुंची तो उसके कपड़े फटे हुए थे। मां व बहन ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी तो शुभम नाम का युवक उसके पास आया। वह उसे अन्यत्र ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- कमिश्नर दीपक रावत की वीडियो कांफ्रेंसिंग: अधिकारियों की उड़ाई नींद, कहा- नदियों के किनारे रह रहे लोगों को...?

सीओ विमल रावत ने बताया कि आरोपी शुभम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें