पंत विवि और सिंजेंटा इंडिया के बीच जैविक दवाइयों के शोध पर करार करते अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय विभिन्न शोध कार्यों सहित जैविक दवाइयों के शोध में सिंजेंटा इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर कार्य करेगा। कुलपति सभागार में दोनों संस्थानों के बीच वार्ता के बाद करार किया गया।
कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने कहा कि यह महत्वपूर्ण करार जैविक दवाइयों के शोध में मील का पत्थर साबित होगा। सिंजेंटा और पंतनगर विवि पिछले कई वर्षों से एक साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में फसलों को बचाने के लिए जैविक दवाइयों पर शोध बहुत जरूरी है, जिसमें विवि के वैज्ञानिक शोध करेंगे और सिंजेंटा इसके लिए आर्थिक सहयोग करेगा। कंपनी के आरएंडडी इंडिया हेड डॉ. सुनील कुरचानिया ने कहा कि सिंजेंटा व पंत विवि बुनियादी अनुसंधान करेंगे।
जिससे उत्तराखंड के किसानों को फायदा होगा। निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने कहा कि सिंजेंटा शोधों को मान्यता दिलाने में सहयोग करेगा। इस दौरान विवि की ओर से निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एके शर्मा, संयुक्त निदेशक शोध डॉ. मंजुल कांडपाल, डॉ. पीके सिंह, डॉ. एमएस नेगी, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. अनिल चहल, डॉ. एसबी भारद्वाज, उप नियंत्रक डॉ. एसपी कुरील तथा सिंजेंटा इंडिया की ओर से फील्ड बायोलॉजी हेड यशवंत पाटिल, मैनेजर फील्ड बायोलॉजी डॉ. अरविंद कुमार व फील्ड साइंटिस्ट डॉ. बंसत जोशी मौजूद थे।