फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
रुद्रपुर में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए शनिवार को यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बाटा चौक के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि अग्निपथ योजना के नाम पर सिर्फ चार साल की नौकरी देना व पेंशन सुविधा भी न देना युवाओं के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि सेना में कई पद खाली होने के बावजूद भर्ती नहीं की जा रही है।
उन्होंने सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को ही लागू करने की मांग की। वहां पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश प्रवक्ता सोफिया नाज, विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, निशांत शाही, सौरभ बेहड़, उमा, फैसल, अर्शदीप सिंह, जावेद, फरमान, सनमीत, मनीष गोस्वामी, जितेश, रवींद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें