फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बाद अब डराने लगा डेंगू का डंक

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिलेवासियों को कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिली ही थी कि अब डेंगू का डंक डराने का लगा। आपदा के बाद जगह-जगह जलभराव होने के कारण डेंगू के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जिले में अब तक पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों के नौ वार्डों में 76 बेड तैयार कर लिए हैं। डेंगू की जांच के लिए सभी अस्पतालों में एलाइजा किट उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिला डेंगू रोग को लेकर शुरू से ही संवेदनशील रहा है। वर्ष 2019 में जिले में रिकॉर्ड 1284 डेंगू के मरीज पाए गए थे। इस बार मानसून खत्म होने के बाद हुई मूसलाधार बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण डेंगू का प्रकोप बढ़ सकता है। डेंगू का वाहक एडीज प्रजाति का मच्छर ठहरे हुए साफ पानी में ही पनपता है। डेंगू के संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डेंगू की रोकथाम को लेकर पूर्व तैयारियां शुरू कर दी हैं। डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल में 20 बेड, संयुक्त चिकित्सालय काशीपुर में 12 व नागरिक अस्पताल खटीमा में 10 बेड तैयार कर लिए हैं। इसके साथ ही सीएचसी किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, गदरपुर, बाजपुर और जसपुर में डेंगू के मरीजों के लिए 6-6 बेड तैयार किए गए हैं। डेंगू के संक्रमण बचाव के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों से डेंगू के लक्षण मिलने पर प्लेटलेट्स की मात्रा के लिए रक्त जांच करवाने व दिन के समय डेंगू के मच्छर के अधिक सक्रिय रहने आदि की जानकारी भी दी जा रही है। इधर, नगर निगम की टीमें भी मच्छर के लार्वा को नष्ट करने के लिए वार्डों में एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव कर रही हैं।
डेंगू से बचाव के उपाय-
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- घर के आसपास पानी को एकत्रित न होने दें।
- कूलर के पानी को बदलते रहें।
- अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लें।
- रेपेलेंट्स का उपयोग करें।
कोट ---
जिले में अभी डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जो कि अब स्वस्थ हो चुके हैं। सभी अस्पतालों में डेंगू की जांच के लिए एलाइजा किट उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसी जोशी, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें