फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हुए किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक करनैल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक किसान घायल हो गए। उन्हें चिंताजनक हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बाजपुर के तोता बैरिया निवासी करनैल सिंह (52) पेशे से काश्तकार हैं। सोमवार की रात आठ बजे वह बाजार से घर लौट रहे थे। घर से कुछ मीटर की दूरी पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। करनैल पिछले एक साल से किसान आंदोलन से जुड़े थे और उनका दिल्ली बॉर्डर पर आनाजाना लगा रहता था। आठ अगस्त को उन्हें फिर आंदोलन में भाग लेने दिल्ली जाना था। उनकी गिनती क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों में होती थी। मृतक के परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। बेटियों में से दो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें