फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दुकानदार युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक विनोद का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दढ़ियाल रोड स्थित ग्राम जोशी मंझरा धीमरखेड़ा निवासी विनोद कुमार (27) पुत्र भूरे सिंह गांव में ही परचूनी की दुकान चलाता था। शुक्रवार को वह अपनी बहन से मिलने उसके घर कुंडेश्वरी गया था। देर शाम करीब सात बजे वह बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर से लौट रहा था। कुंडेश्वरी रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बाइक चकनाचूर हो गई।
सूचना पर पहुंचे एसआई प्रदीप पंत ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिवार में तीन भाई और तीन विवाहित बहनें हैं। भाइयों में वह दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें