फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने एक की जान ली

Wed, 25 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमक्खियां किसी की कातिल भी हो सकती यह किसी ने सोचा नहीं होगा। मधुमक्खियों के पूरे झुंड के एक साथ काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग ग्यारह बजे भट्टा कालोनी कुडेश्वरी निवासी भारत निर्माणाधीन आईआईएम भवन के पास से गुजर रहा था। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। वे पूरे शरीर पर चिपट कर काटने लगीं।
वह चीखता चिल्लाता इधर उधर भागने लगा। थोड़ी देर बाद वह निढाल होकर गिर गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने मक्खियों को भगाने का प्रयास किया तो मधुमक्खियां उन पर ही चिपटने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब लोग जान बचा कर भागे। कुछ समय बाद मक्खियां खुद ही उड़ गईं। जहरीले डंकों से भारत बेहोश हो गया। लोगों ने एंबुलेंस 108 को बुलाया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें