फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की 60 सीटें फतह करेगी कांग्रेस ः मारवाह

विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 60 सीटों पर विजयी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का अब तक का शासनकाल असफल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में मारवाह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार का उत्तराखंड में करीब पौने पांच साल का कार्यकाल फ्लॉप साबित हुआ है। किसान और युवा परेशान हैं। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। आपदा की मार झेल चुके किसानों को अब गेहूं की बुआई के लिए खाद का संकट झेलना पड़ रहा है। किसानों को धान का भुगतान भी समय पर नहीं हो पा रहा है। जनता अब सत्ता परिवर्तन चाह रही है। जनता के सामने विकल्प के रूप में सिर्फ कांग्रेस ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें