फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल का मासूम 50 किमी. दूर सिरसा गांव से बरामद

विज्ञापन
रुद्रपुर से लापता मोहित। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ चार साल का मासूम 50 किलोमीटर दूर रामपुर जिले के सिरसा गांव से बरामद हुआ है। ग्रामीणों को मासूम अकेले रोते हुए मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सिरसा पहुंचकर बच्चे को कब्जे में ले लिया। उसको ट्रांजिट कैंप से उठाकर कौन सिरसा तक ले गया इसकी छानबीन में पुलिस टीमें जुटी हैं। पूरा मामला अपहरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला भद्रपाल ट्रांजिट कैंप के कृष्णा कालोनी में परिवार के साथ रहता है। बुधवार की शाम तीन बजे उसका बेटा मोहित (4) अपने भाई के साथ पास की दुकान में सामान लेने गया था। बड़ा भाई घर लौटा आया था लेकिन मोहित वापस नहीं आया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद से ही पुलिस टीमें बच्चे की बरामदगी में जुटी थीं।
कालोनी से सटी अन्य कालोनियों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। एक सीसीटीवी कैमरे में मोहित अपने बड़े भाई के साथ जाता दिख रहा है। थोड़ी देर बाद अकेला भाई ही कैमरे में दिखाई दिया था। इसके अलावा एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ मासूम पैदल जाता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मासूम रामपुर जिले के मिलक ब्लॉक के सिरसा गांव में मिला है। बुधवार रात नौ बजे बच्चा गांव में रोते हुए मिला था और एक दंपती बच्चे को अपने घर ले गए थे। सोशल मीडिया में शेयर की गई बच्चे की फोटो से उसके सिरसा में होने की जानकारी मिली थी। कहा कि पुलिस टीम सिरसा गांव पहुंच गई है। इस मामले में हर कोण पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बच्चों के प्रति लापरवाह न रहें अभिभावक
रुद्रपुर। सीओ अमित कुमार ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रति लापरवाही न बरतें। बच्चे जहां खेल रहे हैं, वहां उन पर नजर रखें। अगर बच्चा गुम होता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि कृष्णा कालोनी के मामले में पुलिस को ढाई घंटे देरी से मामले की सूचना दी गई थी। (संवाद)
मिलक ब्लॉक से जुड़े हैं मामले के तार
रुद्रपुर। कृष्णा कालोनी से गायब बच्चे के मामले को पुलिस ने बेहद संजीदगी से लिया। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस के साथ ही सीओ भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही रोडवेज, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर बच्चे की तलाश की। सोशल मीडिया में भी बच्चे की तस्वीर साझा की। पुलिस की टीम बच्चे को रुद्रपुर में खोजती रही और बच्चा मिलक के सिरसा गांव पहुंचा दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे के सिरसा में मिलने के बाद उसके अपहरण के तार इसी क्षेत्र से जुड़े होने की संभावना है। पुलिस स्थानीय पुलिस से संपर्क कर उक्त व्यक्ति तक पहुंचने तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
मासूम को पैदल साथ ले गया था एक व्यक्ति
रुद्रपुर। पुलिस की छानबीन में एक सीसीटीवी में मासूम को एक व्यक्ति अपने साथ ले जाता हुआ कैद हुआ है। इसके बाद यह व्यक्ति सवारी वाहन से मासूम को लेकर बस अड्डे तक गया और वहां से गंतव्य के लिए रवाना हुआ। सूत्रों के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। मासूम को ले जाने वाले को बच्चे के माता-पिता ने पहचानने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें