फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 4015 अभ्यर्थियों ने दी एलटी परीक्षा

विज्ञापन
रुद्रपुर में एलटी की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की एलटी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिले में परीक्षा के लिए 4868 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। रविवार को हुई परीक्षा में 4015 अभ्यर्थी शामिल रहे। परीक्षा के सफल संचालक के लिए प्रशासन की ओर से नौ राज्य कर अधिकारियों को प्रभारियों का जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन

रविवार को रुद्रपुर के नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं दो पालियों में हुई। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई पहली पाली में कोलंबस पब्लिक स्कूल में 252 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 213 उपस्थित व 39 अनुपस्थित रहे। भंजूराम अमर इंका भूरारानी में पंजीकृत 252 विद्यार्थियों में से 223 उपस्थित 29 अनुपस्थित, अटल उत्कृष्ट आनाझा राइंका में पंजीकृत 425 में से 387 उपस्थित, 38 अनुपस्थित, जनता इंटर कॉलेज में पंजीकृत 372 में से 317 उपस्थित, 55 अनुपस्थित, कृष्णा इंटर कॉलेज में पंजीकृत 252 में से 207 उपस्थित, 45 अनुपस्थित, सरस्वती विद्या मंदिर इंका में पंजीकृत 252 में से 201 उपस्थित, 51 अनुपस्थित, आर्य कइंका में पंजीकृत 258 में से 205 उपस्थित, 53 अनुपस्थित, श्री गुरुनानक बालिका इंका में पंजीकृत 192 में से 156 उपस्थित, 36 अनुपस्थित, सरस्वती शिमइंका में 180 पंजीकृत में से 137 उपस्थित, 43 अनुपस्थित रहे।
वहीं दूसरी पाली में कोलंबस पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 293 विद्यार्थियों में से 227 उपस्थित व 66 अनुपस्थित रहे। भंजूराम अमर इंका भूरारानी में पंजीकृत 252 विद्यार्थियों में से 213 उपस्थित 39 अनुपस्थित, अटल उत्कृष्ठ आनाझा राइंका में पंजीकृत 428 में से 339 उपस्थित, 89 अनुपस्थित, जनता इंटर कॉलेज में पंजीकृत 362 में से 292 उपस्थित, 70 अनुपस्थित, कृष्णा इंटर कॉलेज में पंजीकृत 253 में से 212 उपस्थित, 41 अनुपस्थित, सरस्वती विद्या मंदिर इंका में पंजीकृत 252 में से 219 उपस्थित, 33 अनुपस्थित, आर्य कइंका में पंजीकृत 235 में से 197 उपस्थित, 38 अनुपस्थित, श्री गुरुनानक बालिका इंका में पंजीकृत 192 में से 153 उपस्थित, 39 अनुपस्थित, सरस्वती शिमइंका में 166 पंजीकृत में से 117 उपस्थित, 49 अनुपस्थित रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षाएं शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें