फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदली: बरात में शामिल होने जा रहे पिता दो पुत्रों समेत 4 की मौत, ऐसे हुआ सड़क हादसा

Fri, 24 Nov 2023 10:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर से रिश्तेदार की बरात में अयोध्या जा रहे एक परिवार के तीन लोगों सहित चार लोगों की मौत की खबर आते ही घर पर मातम पसर गया। परिजनों में चीखपुकार मच गई। उनके घर सांत्वना देने वालों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि बरात अयोध्या के रोनाही जा रही थी।

विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उल्टी दिशा से आ रही कार के ट्रक से टकराने पर पिता-दो पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के सोहावल जा रहे थे।

विज्ञापन


खैराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 पर समदेपारा मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम चार बजे हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने चारों कार सवारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

बिगवाड़ा में स्थित रायल रेजीडेंसी में रामदास मौर्य (57) अपने परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के एमबी टाउन काॅलोनी में रहने वाले उनके जीजा के बेटे की बरात फैजाबाद गई थी। सुबह छह बजे रामदास अपने बेटे अविनाश (30), अंकुर (25) और रिश्तेदार लेखराज (50) के साथ कार से बरात के लिए निकले थे। हादसे की जानकारी पाकर मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सभी की शिनाख्त की।
विज्ञापन


एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इनकी कार उल्टी दिशा से जा रही थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर रुद्रपुर में परिजनों की मौत की खबर के बाद से मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें