फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में 3,246 बहनों ने किया मुफ्त सफर ,

विज्ञापन
रुद्रपुर के रोडवेज स्टेशन में सोमवार को उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। रक्षाबंधन के दिन रविवार को रुद्रपुर रोडवेज डिपो की बसों में तीन हजार 246 महिलाओं ने निशुल्क बस सेवा का लाभ उठाया। साथ ही रुद्रपुर डिपो की एक दिन की रिकॉर्ड आय 17 लाख 86 हजार रुपये पहुंच गई। इधर, सोमवार को भी रोडवेज बसों में काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में सोमवार को भी सुबह से ही यात्रियों की भीड़भाड़ रही। टनकपुर, खटीमा, सितारगंज आदि स्थानीय रूटों की बसें यात्रियों से भरी रहीं। इसके साथ ही दिल्ली, यूपी, देहरादून और हरिद्वार रूट की बसों में लोगों की काफी भीड़भाड़ रही। रोडवेज स्टेशन प्रभारी ब्रहमानंद ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन रुद्रपुर डिपो दैनिक आय के मामले में टनकपुर परिक्षेत्र और नैनीताल परिक्षेत्र के सभी डिपो से आगे रहा। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण रुद्रपुर डिपो की दैनिक आय 17 लाख, 86 हजार पहुंची। सोमवार को कई लोगों के रक्षाबंधन मनाकर लौटने के कारण बसों में भीड़भाड़ रही। मंगलवार को भी यात्री अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें