फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: जिले में 23 फीसदी ने छोड़ी अध्यापक पात्रता परीक्षा, काशीपुर में 618 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Fri, 25 Oct 2024 11:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर/काशीपुर

सार

ऊधमसिंह नगर जिले में आयोजित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा में कुल 23 फीसदी अनुपस्थित रहे। वहीं, काशीपुर में यूटीईटी की परीक्षा 618 अभ्यर्थियों ने छोड़ी।
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में जिले में 23 फीसदी ने छोड़ी अध्यापक पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

ऊधमसिंह नगर जिले में आयोजित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा में कुल 23 फीसदी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की सुचिता बरकरार रखने के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

बृहस्पतिवार को आयोजित परीक्षा के लिए रुद्रपुर और काशीपुर में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें सुबह की 10:00 बजे से 12:30 बजे तक पहली पाली में कुल 1769 परीक्षार्थियों में से 1300 उपस्थित और 469 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली 2:00 बजे से 04:30 बजे तक की परीक्षा में कुल 4347 में से 3352 उपस्थित हुए तो 995 अनुपस्थित रहे।

इस दौरान सीईओ केएस रावत, डीईओ हरेंद्र कुमार कुमार और बीईओ सावेद आलम रुद्रपुर के छह परीक्षा केंद्रों पर लगातार चक्रमण करते रहे। इसके पूर्व प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की प्रवेश पत्र और आईडी की विधिवत जांच कर प्रवेश दिया गया।

 

यूटीईटी की परीक्षा 618 अभ्यर्थियों ने छोड़ी

विज्ञापन

काशीपुर खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि बृहस्पतिवार को जीजीआईसी, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज, श्रीगुरुनानक इंटर कॉलेज, श्रीगुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, जीबी पंत इंटर कॉलेज, तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दो पालियों में यूटीईटी परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि 618 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें