फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में 21 नए कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर विकासखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रुद्रपुर की विभिन्न कालोनियों व ग्रामीण इलाकों में कोरोना लगातार नए केस सामने आने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 21 नए कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने कंटेनमेंट जोन में रह लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश व जानकारियां दीं।
विज्ञापन

रुद्रपुर में ओमेक्स कालोनी, वंसुधरा फेज 2, कल्याणी व्यू, सिटी वन, मेट्रोपोलिस, देवहोम हाउस समेत विभिन्न वार्डों में लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है। शनिवार को भी शहर की इन कालोनियों में कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिस स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने कालोनियों का निरीक्षण कर इन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया। साथ ही कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों को कोरोना की रोकथाम के लिए घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई। लोगों से सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया। वहां पर पीसीपीएनडीटी के जिला समन्वयक प्रदीप महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें