फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता को बनाएं पारदर्शी: आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कलक्ट्रेट सभागार में विधायकों, डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड-19 समीक्षा बैठक की। उन्होंने डीएम और एसएसपी को ऑक्सीजन, दवाइयां, राशन की कालाबाजारी में करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोविड 19 की जांच को बढ़ाया जाए। डीएम रंजना राजगुरू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बने कोविड-19 अस्पताल के अलावा ईएसआईसी अस्पताल में 122 बेड ऑक्सीजन युक्त तैयार कर लिए गए हैं। कुल 18 कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। जनपद वासियों की सुविधा हेतु कलक्ट्रेट परिसर में कोविड कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा जिले में बनाए गए सभी कोविड केयर सेंटरों में बेड, ऑक्सीजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था लगातार बढ़ाई जा रही है। वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सीडीओ हिमांशु खुराना, नोडल अधिकारी कोविड अस्पताल प्रबंधन बंशीधर तिवारी, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चंद्र कांडपाल, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें