फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए भेजीं 13 रोडवेज बसें

विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में मौजूद यात्री। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद जिले से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को रुद्रपुर डिपो से दिल्ली के लिए 13 बसें संचालित की गईं। कई यात्रियों ने यूपी रोडवेज की बसों में भी सफर किया।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन परिसर में सुबह से ही यात्रियों की भीड़भाड़ रही। दिल्ली जाने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक रही। स्टेशन प्रभारी ब्रहमानंद ने बताया कि दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को भी दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण इस मार्ग पर 13 बसें संचालित की गईं। अभी डिपो की अनुबंधित बसों का संचालन दिल्ली मार्ग के लिए नहीं किया जा रहा है। सिर्फ डिपो की अपनी बसों को ही दिल्ली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें