फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की होगी धूम, बड़ा बजट होगा पर्यटक स्थलों में खर्च 

Fri, 18 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बजट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दौरान पर्यटन विभाग की ओर से पटल पर रखे गए 247.15 करोड़ के विभागीय बजट को सदन ने मंजूरी दे दी। पारित किए बजट में आयोजनेत्तर योजनाओं पर 17.85 करोड़, आयोजनागत मद में 40.70 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


केंद्र पुनरोधित योजनाओं के तहत टूरिस्ट सर्किट और टूरिस्ट सेंटरों के विकास, पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा सुविधाओं के विकास, अल्मोड़ा में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, आईएचएम गढ़ी कैंट में लड़कियों के छात्रावास, मसूरी स्थित कोर्ट मैकेंजी रोड पर पार्किंग के निर्माण पर 72.50 करोड़ की मंजूरी दी गई। 

इसके अलावा राज्य सेक्टर मद में पर्यटन परिषद के लिए आवासों के निर्माण, पर्यटक आवासों के लिए जमीन अधिग्रहण, निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए लैंड बैंक की स्थापना, यात्रा मार्गों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास, नई टिहरी में आइएचएम की स्थापना, ट्रेकिंग मार्गों के सुधार के लिए 15.30 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं को मिली मंजूरी:
बाह्य सहायतित योजनाओं में 246.35 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन, सामान्य प्रशासन, पर्यटन योजनाओं के प्रचार प्रसार मद में 17.85 करोड़  के बजट को मंजूरी दी गई।

पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने सदन में बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैँक की सहायता से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 88.02 मिलियन यूएस डालर की योजना संचालित होनी है। 

उक्त योजना में एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा इंवेस्टमेंट प्रोग्राम ब्वेज के रूप में राज्य के लिए निर्धारित 78.23 मिलियन यूएस डालर की 70 प्रतिशत राशि ऋण के रूप में मुहैया करायी जाएगी। इस योजना को 30 जून 2020 तक पूरा किया जाना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें