फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी से आस, अपना दून हो खास

Thu, 17 Mar 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दून में बनने वाली स्मार्ट सिटी के संबंध में लोगों के सवालों का जवाब देकर नोडल अफसर आर मीनाक्षी सुंदरम ने उनकी जिज्ञासा शांत की।
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि बतौर नोडल अफसर वह शहरवासियों से स्मार्ट सिटी के किसी एक विकल्प को चुनकर वोटिंग की अपील कर रहे हैं। उन्होंने किसी एक खास विकल्प पर वोटिंग की बात नहीं कही है। 

बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में स्मार्ट सिटी को लेकर स्टेक होल्डर्स के साथ परिचर्चा आयोजित की गई। अलग-अलग क्षेत्र के लोगों ने स्मार्ट सिटी को लेकर अपने-अपने सवाल पूछे।
विज्ञापन


नोडल अफसर आर मीनाक्षी सुंदरम ने उनके सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लोगों के पास छह में से किसी एक विकल्प को चुनकर वोटिंग करने का अधिकार है।

लोगों की राय अनुसार तैयार होगा प्रोजेक्ट:
लोग जो भी राय देंगे, उसके अनुसार ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को वोटिंग के प्रोत्साहित करने या प्रोजेक्ट तैयार करने में राज्य सरकार या एमडीडीए का पैसा नहीं लग रहा है। 

इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी धनराशि से पूरे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वोटिंग में दून 23 शहरों में सबसे आगे चल रहा है। 
विज्ञापन


माई गोव पर वोटिंग की तिथि बढ़ाकर 22 मार्च कर दी गई है। कार्यक्रम में नगरायुक्त नितिन भदौरिया, एमडीडीए सचिव पीसी दुमका, उडा के संयुक्त प्रशासक वंशीधर तिवारी समेत अन्य शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें