फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जंगल बुक’ ने तिग्मांशु धूलिया को याद दिलाया बचपन

Wed, 27 Apr 2016 12:06 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया (तिशू) मां संग बचपन की यादों में खो गए। वह मुंबई से विशेष तौर पर जंगल बुक फिल्म देखने देहरादून पहुंचे।
विज्ञापन

मां सुमित्रा धूलिया और मौसी सावित्री काला को पीवीआर में फिल्म दिखाने ले गए। तिशू की मां भले ही फिल्म कम देखती हों लेकिन बेटे की जिद्द पर उन्हें जंगल बुक देखने जाना ही पड़ा। इसके बाद साथ में खोप्चा रेस्तरां गए। तिग्मांशु धूलिया ने पीवीआर में पौने एक बजे का शो देखा।

शो से पहले अमर उजाला से हुई विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि मैं जंगल बुक फिल्म मां के साथ ही देखना चाहता था ताकि मां संग अपना बचपन याद कर सकूं। बचपन की यादों में अगर मां न हो तो उन यादों का कोई फायदा नहीं। बताया कि दो साल बाद घर आना हुआ। इससे पहले यारा फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आए थे, लेकिन तब काम की व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाए थे। इस बार सिर्फ और सिर्फ मां के साथ समय बीताने आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में काफी टैलेंट है। यहां के कुछ यूथ उनके साथ काम भी कर रहे हैं। तिशू ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि उत्तराखंड जैसे छोटे से स्वच्छ छवि के राज्य में कुछ एक्टिंग स्कूल सिर्फ और सिर्फ युवाओं को बहकाने का काम कर रहे हैं, ऐसे स्कूलों को तुरंत बंद कर देना चाहिए। तिग्मांशु के साथ उनकी आने वाली फिल्म में काम करने वाले रमन सिंह रावत भी थे।

फिल्म देखने के बाद तिग्मांशु ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ कोठालगेट के समीप स्थित खोपचा रेस्तरां में कुछ खास प्रकार की डिशेज का मजा लिया। इसके साथ ही रेस्तरां संचालक अपने भाई अनुराग के साथ भी समय बिताया। फिल्म विशेषज्ञ सतीश शर्मा ने बताया कि तिग्मांशु उत्तराखंड की लोकेशंस और यहां के युवाओं को प्रमोट करने के लिए विशेष कार्य कर रहे हैं।

बताया कि दून, मसूरी, टिहरी आदि जगहों पर शूट की गई यारा फिल्म जुलाई में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल, श्रुति हसन सहित दून के कलाकारों ने भी काम किया है।

उपदेश फिल्म की शूटिंग
तिशू ने बताया कि वह अगली फिल्म राग देश बना रहे हैं, जो सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की कुछ शूटिंग दून के आर्मी एरिया होगी। इसमें क्लेमनटाउन और कैंट के साथ ही जंगलों को लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह केदारनाथ पर एक फिल्म बनाएंगे जो अब तक की उनकी फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म होगी।

तिग्मांशु और भट्ट साथ में बनाएंगे ‘मिलन-टॉकिज’
फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया और निर्माता ओम प्रकाश भट्ट अब साथ में फिल्म ‘मिलन-टॉकिज’ बनाने जा रहे हैं। मंगलवार को तिग्मांशु के घर से दोनों ने साथ मिलकर यह अनाउंसमेंट किया। फिल्म की शूटिंग भी यूपी और उत्तराखंड में होगी।

टीवी सीरियल के लिए निर्माता ओम प्रकाश भट्ट ने बताया कि पहले तिशू यह फिल्म एकता कपूर के साथ बनाने वाले थे लेकिन इसमें देर होती जा रही थी। इस बीच भट्ट से तिशू की मुलाकात हुई तो उन्होंने साथ मिलकर काम करने की सोची और अब यह फिल्म दोनों मिलकर बना रहे हैं। बताया कि यह एक रोमांटिक फिल्म है।

इसमें किसी नए चेहरे को ही लीड में लिया जाएगा। तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि जल्द ही फिल्म को लेकर काम शुरू किया जाएगा। इस मौके पर तिशू से पूछे गए सवालों में उन्होंने उत्तराखंड में चल रही राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जबसे उत्तरांचल का नाम उत्तराखंड हुआ है, यहां राजनीति ही हो रही है।
विज्ञापन


एनडी तिवारी के अलावा कोई मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में थियेटर होना चाहिए। कहा कि यहां तो सिनेमा घर तक नहीं है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड का कितना विकास हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें