फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गांवों के विकास के लिए जिला पंचायत प्रयासरत’

विज्ञापन
नई टिहरी के ढुंग गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करती जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण और ? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने जाखणीधार ब्लॉक के ढुंगमंदार में निर्मित आठ लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जिला पंचायत प्रयासरत है। क्षेत्र की 12 विकास योजनाओं के निर्माण के लिए उन्होंने 35 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

रविवार को जीआईसी ढुंग में आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने शुभारंभ किया। उन्होंने जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्ष सजवाण ने कहा कि टिहरी बांध के कारण इस क्षेत्र में कई समस्याएं बढ़ी हैं, जिनको सरकार और जिला पंचायत निस्तारित कर रही है। क्षेत्र के विकास के लिए हरस्तर पर प्रयास करेंगे। उन्होंने ढुंगमंदार क्षेत्र के लिए 12 योजनाओं के लिए 35 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही जीआईसी ढुंग में बालिका शौचालय, लासी में पंचायत भवन मरम्मत, ननुवा गांव में एससी बस्ती तक पेयजल योजना, कस्तल में टिनशेड, सैण में यात्री प्रतीक्षालय समेत साढ़े 8 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने साथी कलाकार रेनुबाला के साथ कार्यक्रम में जागर और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रीतम ने खैट की आछरी, पीड़ी की भराड़ी, नारैणी मेरी माता भवानी, सरूली मेरू जिया लगीगे, घुट-घुट बडुली लंगी छ, काला डांडा बंग्लादेश, सुंदरा छोरी सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। उनके जागर पर कई महिलाओं पर देवता भी अवतरित हुए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवान, रघुवीर सजवाण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, ओमप्रकाश भुजवाण, प्रभाकर भट्ट, जसवीर रावत, संत निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रमुख महावीर कुडिय़ाल, व्यापार मंडल घनसाली के अध्यक्ष डा. नरेंद्र डंगवाल, उम्मेद सिंह, गुरुचरण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें