फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: खेल महाकुंभ की पुरस्कार राशि नहीं मिलने पर फूटा युवाओं का गुस्सा

Sat, 06 Jun 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने जल्द पुरस्कार राशि न दिए जाने पर दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय में युवा पूर्व में भी कर चुके हैं धरना-प्रदर्शन

नई टिहरी। खेल महाकुंभ पुरस्कार की राशि न मिलने से आक्रोशित युवाओं ने युवा कल्याण विभाग कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर शीघ्र खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि दिए जाने की मांग उठाई है। शीघ्र धनराशि न मिलने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय में खेल महाकुंभ वर्ष 2025-26 के विजेता पुरस्कार राशि की मांग को लेकर युवाओं ने युवा कल्याण विभाग और खेल मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ नारेबाजी की। युवा दिव्यांशु रावत, देवांश उनियाल, नैतिक कुमार ने कहा कि छह माह बीत जाने के बाद भी महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले कई खिलाड़ियों को अभी तक पुरस्कार की धनराशि नहीं दी गई है।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में विभाग की ओर से कबड्डी, दौड़, खो-खो,वॉलीबाल, रस्सीकूद सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई गई। पुरस्कार राशि न दिए जाने से युवाओं में आक्रोश बना है। गत 17 जनवरी, 13 मार्च और मई माह में युवा कल्याण अधिकारी को पत्र देकर पुरस्कार धनराशि देने की मांग की गई थी लेकिन विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
कहा कि विभाग ने टिहरी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता को जाखणीधार के लामरीधार मैदान में संपन्न करवाई गई थी खिलाड़ियों को आने-जाने का तक किराया नहीं दिया गया जिससे खेलों के प्रति युवाओं का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए विभाग हेल्पलाइन नंबर अथवा ऑनलाइन पोर्टल का संचालन शुरू करें ताकि दूर-दराज क्षेत्रों के खिलाड़ी उस पर अपनी शिकायत दर्ज करा सके। इस मौके पर निशांत चौहान, ऋतुराज, नैतिक खत्री, सुजल, राघव बहुगुणा, साहिल खत्री, रोहित, गणेश, आयुष, अंशुमन रतूड़ी, आयुष्मान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इस बाबत युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी ने कहना कि अधिकांश युवाओं के बैंक खातों में पुरस्कार राशि भेजी जा चुकी है।किसी के बैंक खातों में किसी प्रकार की कोई दिक्कतें होगी उन्हीं के खातों में पुरस्कार राशि नहीं जा पाई होगी। शीघ्र ही राशि को भी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें