राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में चल रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट
प्रवेश खेल मैदान की कमी से युवा आगे नहीं बढ़ पा रहे : सजवाण
नैनबाग (टिहरी)। स्व़ अनिल पंवार की स्मृति में सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में संचालित क्रिकेट टूर्नामेंट में मौगी की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
नैनबाग क्रिकेट क्लब की ओर से खेल जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला नेग्याणा और मौगी की टीम के बीच खेल गया जिसमें मौगी की टीम ने निर्धारित ओवरों में 113 तथा नेग्याणा की टीम ने 99 बनाकर आउट हो गई। मौगी की टीम ने 14 रनों से मैच जीतकर अपना स्थान फाइनल में पक्का कर लिया। समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह रावत ने बताया घियाकोटी और बेल गांव की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में घियाकोटी की टीम ने 50 तथा बेल की टीम ने 78 रन बनाएं जिसमें बेल की टीम ने 28 रनों से विजयी रही।
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा जिसके बाद फाइनल मुकाबला होगा। विजेता टीम को 61 हजार और उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये की धनराशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मुख्य अतिथि दीपचंद सजवाण ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के छोटे-छोटे आयोजनों से ही बड़ी प्रतिभा उभरकर आती हैं। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, हरदेव सिंह, महेश तोमर, सागर तोमर, प्रवीण चौहान, शमशेर सिंह रावत, बिन्नी रावत आदि मौजूद थे।