फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फिट इंडिया रन’ के तहत स्वयंसेवियों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस इकाई ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया रन का आयोजन किया। प्राचार्य डा. रेनू नेगी ने झंडी दिखाकर फिट इंडिया रन का शुभारंभ किया। इसके तहत स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय से जिला अस्पताल होते हुए साईं चौक तक दौड़ लगाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डा. रजनी गुसाईं, डा. संजीव नेगी ने स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के जीवन से रूबरू करवाया। इस मौके पर डा. बीडीएस नेगी, डा. अरविंद मोहन पैन्यूली, डा. नवीन रावत, डा. साक्षी शुक्ला, डा. डीपीएस भंडारी आदि मौजूद थे। दूसरी, ओर एनसीसी यूनिट 31 यूके बीएन देवपुरा हरिद्वार की सब यूनिट जीआईसी मोलधार के कैडेटों ने युद्ध स्मारक बौराड़ी में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देशभक्ति गीतों, कविताओं के माध्यम से आजादी के आंदोलन में भूमिका निभाने महापुरुषों को याद किया। नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने कैडेटों को स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी दी। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी ले. राजीव उनियाल, प्रधानाचार्य विजय कैंतुरा, कमल सिंह महर, डा. बुद्धि भट्ट, ओपी उनियाल, शिव सिंह और बिहारी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें