फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युमंद जखोली और ममंद खराली को विवेकानंद यूथ पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कोरोना जन जागरूकता के तहत बेहतर कार्य करने वाले युवक और महिला मंगल दलों को विवेकानंद यूथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। युवक मंगल दल में नरेंद्रगनर ब्लॉक के जखोली और महिला मंगल दल में प्रतापनगर के खरोली गांव को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000- 5500 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि युवक और महिला मंगल दल को स्वरोजगार से जोड़ना आवश्यक है। कहा कि युवा कल्याण विभाग के अलावा वह भी अपने अनटाइड फंड से 10 लाख रुपये की धनराशि युवक और महिला मंगल दलों को प्रशिक्षण, आजीविका बढ़ाने, कृषि यंत्र सहित अन्य कार्य के लिए देंगी। उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी को 15 दिन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी ने बताया कि 15 दिन में जिले की सभी 1035 ग्राम पंचायतों में युवक और महिला मंगल दलों के गठन का लक्ष्य है। प्रत्येक दल को सरकार की ओर से 14 हजार 268 रुपये उनके सीबीएस खातों में जमा कराए जाएंगे। बताया कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले प्रथम विजेता दल को 1500, द्वितीय को एक हजार और तृतीय को 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। जबकि जिला स्तर पर प्रथम दल को 5000, द्वितीय को 3 हजार और तृतीय को 2 हजार रुपये के चेक पुरस्कार राशि के रूप में दिया गया। जिला स्तर पर युवक मंगल दल में नरेंद्रनगर के जखोली को प्रथम, प्रतापनगर के रैका को द्वितीय और थौलधार के बोर गांव को तृतीय पुरस्कार मिला। महिला मंगल दलों में प्रतापनगर के खरोली को प्रथम, चंबा के धारकोट को द्वितीय और नरेंद्रनगर के बनाली को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, ममता भट्ट, सुरेश गुसाईं, पंकज कुमार, अजयपाल असवाल, रीना, चतर लाल शाह, मोहित सती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें