फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकुर नदी में खनन के विरोध में उतरे भरपूर के ग्रामीण

विज्ञापन
नई टिहरी में डीएम को मिलने आए भरपूर-स्यालगी के ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भरपूर-स्यालगी के ग्रामीणों ने जलकुर नदी पर खनन करने का कड़ा विरोध किया। डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि नदी में खनन करने से जहां कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ जाएंगे, वहीं कई गांवों की खेती और सिंचाई नहर भी क्षतिग्रस्त हो जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि नदी में शीघ्र ही खनन नहीं रोका गया तो उन्हें कलक्ट्रेट परिसर में भूखहड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रतापनगर के ग्राम भरपूर और स्यालगी में इन दिनों जलकुर नदी पर शुरू किया गया खनन बड़ा मुद्दा बना हुआ है। विरोध के बावजूद नदी में खनन के लिए रोड बनाने का काम जारी रहने से गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में डीएम से मुलाकात कर कड़ा विरोध जताया है। गांव से बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने बताया कि जलकुर नदी पर जहां खनन शुरू किया जा रहा है इससे इसके ठीक ऊपर स्यालगी गांव के दर्जनभर से अधिक परिवार खतरे की जद में आ जाएंगे। साथ ही भरपूर गांव की सिंचित भूमि और घराट भी नष्ट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि खनन से सौड़, डांग और पिलखवाली नहर भी टूट जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2013 में जलकुर नदी में आपदा आने से कई नाली जमीन और घराट बर्बाद हो गए थे। अब वहां खनन किया जाता है, जो कई परिवारों के लिए खतरा बन जाएगा और कई नाली कृषि भूमि और अन्य कई गांवों की नहर बंजर हो जाएंगी। इस बाबत डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने भूवैज्ञानिक से रिपोर्ट मंगाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने आए लोगों में सुखदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुनैना देवी, ललिता देवी, दर्मियान सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश, प्रमोद, गोविंद सिंह, मनोज, हरपाल सिंह, जय सिंह और मुकंद सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें